जानें तेजी से लोकप्रिय हो रहे जपानी कॉन्डम की खासियत

जानें तेजी से लोकप्रिय हो रहे जपानी कॉन्डम की खासियत

सेहतराग टीम

इन दिनों मार्केट में जपानी कॉन्डम बहुत पॉप्युलर हो रहे हैं। ये इंसान के बल जितने पतले हैं। ये दुनिया के सबसे पतले और सबसे सुरक्षित कॉन्डम बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इनमें जो इतना पॉप्युलर हो रहे हैं।

इस कॉन्डम का आविष्कार जापान के वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले किया था और उन्होंने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे पतला कॉन्डम है। अभी मार्केट में जो कॉन्डम बिकते हैं उनकी मोटाई 0.06mm है, जबकि जापानी कॉन्डम की मोटाई 0.038mm है। इस वजह से इसे 003 कॉन्डम भी कहा जाता है।

इन कॉन्डम की सबसे खास बात यह है कि ये काफी पतले होते हैं। पतले होने के कारण सहवास के दौरान उनकी मौजूदगी का अहसास नहीं होता और प्लेजर व ऑर्गेजम दोगुना मिलता है।

इन कॉन्डम को खरीदते वक्त सबसे पहले तो देखें कि वे किस मटीरियल के बने हुए हैं। कुछ कॉन्डम लेटेक्स तो कुछ नॉन-लेटेक्स मटीरियल के बने होते हैं, जैसे कि पॉलीयूरिथेन और पॉलीआइसोप्रीन। अगर लेटेक्स से आपको एलर्जी है तो फिर आप लेटेक्स कॉन्डम न खरीदें। फिर चाहे वह कितने भी पतले क्यों न हों।

कई पतले कॉन्डम ऑइल बेस्ड लुब्रिकेंट्स के साथ आ रहे हैं। ऐसे कॉन्डम के बजाय वॉटर बेस्ड या फिर सिलिकन बेस्ड कॉन्डम का प्रयोग करें। वैसे अक्सर लोग मानते हैं कि कॉन्डम जितना पतला होगा उतना ही वह रिस्की होगा, मतलब कि वह फट सकता है। जबकि ऐसा नहीं है।

कई लोग मानते हैं कि कॉन्डम जितना पतला होगा उतना ही वह रिस्की होगा और फट जाएगा। जबकि ऐसा नहीं है। जापानी कॉन्डम की तरह अन्य उपलब्ध पतले कॉन्डम पर कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं और उन्हें तभी पास किया जाता है जब वे उनमें खरे उतरते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

स्मार्टफोन को पास में रखकर सोने से घटती है यौन क्षमता

पुरुषों में इन वजहों से नहीं बनते शुक्राणु

स्पर्म काउंट बढ़ाकर नि:संतानता को दूर कर सकता है अश्‍वगंधा

प्राइवेट पार्ट के इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 6 बेस्ट तरीके

स्‍पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार है ये फूल

यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है ये दाल

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।